
x
Bihar बिहार: इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख भले ही घोषित नहीं की गई है, लेकिन राज्य में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच जनसुराज पार्टी ने कांग्रेस की बुधवार को पटना में होने वाली कार्यसमिति की बैठक को लेकर जोरदार हमला बोला है। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मंगलवार को आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार की जनता कांग्रेस को कभी स्वीकार नहीं कर सकती। कांग्रेस बिहार में अब कोई भी बैठक कर ले, यहां के लोग उनका असली चेहरा जान चुके हैं। कांग्रेस को बिहार की जनता अब स्वीकार नहीं करने वाली है।
पटना के सदाकत आश्रम में 24 सितंबर को कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होने वाली है। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सहित कई बड़े नेता पहुंच रहे हैं। इस बैठक को लेकर कांग्रेस के नेताओं में उत्साह है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की सभाओं में जुट रही भीड़ को लेकर कहा कि बिहार की जनता समझ चुकी है कि उन्हें जन सुराज के रूप में एक विकल्प मिल चुका है। बिहार को बदलना है। बिहार की जनता यह भी जान चुकी है कि इस विकल्प को लिए बिना बिहार में बदलाव नहीं हो सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में यह देखने वाली बात होगी कि यह बदलाव कितनी जल्दी आता है। जन सुराज के साथ युवा बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। ये युवा बेरोजगारी से परेशान हैं और हमारे साथ हैं। उल्लेखनीय है कि जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में लगातार विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं और उनकी सभा में लोग जुट रहे हैं।
इससे पहले प्रशांत किशोर लालू यादव की पार्टी पर भी जुबानी हमला बोल चुके हैं। उन्होंने कहा था कि राजद का चरित्र कभी नहीं बदल सकता। बिहार की जनता ने इनके शासनकाल को करीब से देखा है, जहां कट्टा, गाली-गलौच, अपहरण और रंगदारी की जाती थी। अगर राजद सत्ता में लौटी तो बिहार में निश्चित रूप से 'जंगल राज' वापस आ जाएगा। जनता को इन पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए।
Tagsजनसुराज पार्टीकांग्रेसबिहार विधानसभा चुनाव 2025पटना बैठकप्रशांत किशोरयुवा जुड़ावराजनीतिक विकल्पराजदमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





