बिहार

16 साल की लड़की से दो बच्चों की मां को हुआ प्यार, रचाई समलैंगिक शादी

Sarita
8 Oct 2022 8:20 AM IST
The mother of two children fell in love with a 16-year-old girl, married a lesbian
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

राजधानी पटना से एक रोचक प्रेम कहानी सामने आई है। यहां 16 साल की लड़की से दो बच्चों की मां ने शादी रचा ली है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजधानी पटना से एक रोचक प्रेम कहानी सामने आई है। यहां 16 साल की लड़की से दो बच्चों की मां ने शादी रचा ली है। हैरानी की बात तो ये है कि एक महीना पहले ही पटना के दीघा थाना क्षेत्र से 16 साल की इस किशोरी के किडनैपिंग का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने लड़की को भोजपुर जिला के तरारी से बरामद किया है।

किडनैपिंग का केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। पुलिस को पता चला कि महिला एक महीने पहले किशोरी के साथ नोएडा चली गयी थी। दशहरा के मौके पर वह लड़की के साथ ही अपने दोनों बच्चों को लेकर भोजपुर पहुंची थी। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो महिला को जेल भेज दिया गया, जबकि, किशोरी को उसके घर भेज दिया गया।
महिला दीघा इलाके की ही रहने वाली है, जो दो बच्चों की मां है। एक महीना पहले ही लड़की लापता हो गई थी जिसके बाद उसके परिजनों ने थाने में महिला के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। छानबीन में पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला के साथ-साथ लड़की को भी बरामद कर लिया।
Next Story