बिहार

आज खत्म हो जाएगा बिहार के 100 नगर निकायों का कार्यकाल, प्रशासकों को सौंपने पर फैसला जल्द

Sarita
9 Jun 2022 8:52 AM IST
Tenure of 100 municipal bodies of Bihar will end today, decision on handing over to administrators soon
x

फाइल फोटो 

बिहार में 100 नगर निकायों का कार्यकाल गुरुवार को खत्म हो जाएगा। इसके बाद इन बोर्ड का संचालन प्रशासकों को सौंपे जाने की कवायद की जाएगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में 100 नगर निकायों का कार्यकाल गुरुवार को खत्म हो जाएगा। इसके बाद इन बोर्ड का संचालन प्रशासकों को सौंपे जाने की कवायद की जाएगी। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि इस पर फैसला जल्द होगा। तय समय में चुनाव नहीं होने से नगर निकायों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, ऐसे में जल्द ही इन्हें प्रशासकों को सौंपने का फैसला लिया जाएगा।

बिहार के 6 नगर निगम, 31 नगर परिषद और 63 नगर पंचायतों का कार्यकाल गुरुवार को खत्म हो जाएगा। इनमें आरा, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और बेगुसराय नगर निगम शामिल हैं। इन सभी निकायों में निर्वाचित पार्षदों के कार्यकाल की आखिरी तारीख 9 जून है। चुनाव होने तक इन सभी निकायों के संचालन की जिम्मेदारी प्रशासकों को सौंपी जाएगी।
बता दें कि इन सभी निकायों में मुख्य पार्षद/उप मुख्य पार्षद का चुनाव और शपथ ग्रहण का काम 9 जून 2017 को हुआ था। पार्षदों का कार्यकाल 5 साल का होता है। बिहारशरीफ नगर निगम का परिसीमन होने से वहां बोर्ड पहले ही भंग है। वहीं, पूर्णिया और कटिहार नगर निगम का कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है।
19 जून को पटना नगर निगम का कार्यकाल भी हो रहा समाप्त
पटना नगर निगम का कार्यकाल भी 19 जून को ही खत्म होने वाला है। जिले की नगर परिषद बाढ़, खगौल, दानापुर, मोकामा, मसौढ़ी, फुलवारीशरीफ, बख्तियारपुर और नगर पंचायत मनेर का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो जाएगा। कटिहार जिले की नगर पंचायत बारसोई का कार्यकाल भी इसी दिन खत्म होगा। वहीं, मुंगेर नगर निगम के कार्यकाल खत्म होने की तारीख 27 जून है।
Next Story