बिहार

खराब मौसम के कारण पटना में दस जोड़ी विमान रद्द, 13 देरी से आए, बढ़ी लोगों की परेशानी

Renuka Sahu
21 Jan 2022 6:38 AM GMT
खराब मौसम के कारण पटना में दस जोड़ी विमान रद्द, 13 देरी से आए, बढ़ी लोगों की परेशानी
x

फाइल फोटो 

पटना में कोहरा और ठंड बढ़ने से आम जनजीवन पर भारी असर पड़ा है। गुरुवार की शाम राजधानी में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पटना में कोहरा और ठंड बढ़ने से आम जनजीवन पर भारी असर पड़ा है। गुरुवार की शाम राजधानी में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। अगले दो तीन दिनों में बारिश और ओला गिरने के आसार जताए गए हैं। राजधानी में सुबह में दृश्यता लगातार घटती जा रही है और विमान सेवाओं की आवाजाही हर दिन प्रभावित हो रही है।

गुरुवार को कोहरे की वजह से दोपहर 11 बजे के बाद तक दृश्यता काफी कम रही। पटना में पहला विमान दो घंटे सात मिनट की देरी से 11 बजे के बाद उतरा। राजधानी में साढ़े ग्यारह बजे तक मात्र आठ सौ मीटर की दृश्यता रहने से विमानों का परिचालन लड़खड़ा गया। पटना आने जाने वाले दस विमान रद्द हो गये, जबकि 13 जोड़ी विमान लेट रहे। यात्रियों को ठंड में भारी कठिनाई हुई।
ये विमान रद्द रहे
जी-8 143 दिल्ली-पटना
जी-8 873 बेंगलुरु-पटना
जी-8 131 दिल्ली-पटना
जी-8 351 मुंबई-पटना
जी-8 231 दिल्ली-पटना
लेट हुए विमान
एसजी-8721 दिल्ली-पटना दो घंटे सात मिनट
एसजी-3723 गुवाहाटी-पटना 1 घंटे 45 मिनट
एसजी-391 अहमदाबाद-पटना 35 मिनट
एसजी-717 दिल्ली-पटना 41 मिनट
6ई-5003 दिल्ली-पटना 52 मिनट
6ई-255 बेंगलुरु-पटना 45 मिनट
जी8-274 बेंगलुरु-पटना दो घंटे 22 मिनट
यूके-717 दिल्ली-पटना 41 मिनट
एसजी-241 मुंबई-पटना 54 मिनट
एसजी-923 मुंबई-पटना एक घंटे 25 मिनट
एसजी-8187 दिल्ली-पटना दो घंटे 24 मिनट
कब कितनी दृश्यता
12:00 बजे 1000 मीटर
11:30 बजे 800 मीटर
11:00 बजे 800 मीटर
10:30 बजे 800 मीटर
10:00 बजे 700 मीटर
09.30 बजे 450 मीटर
09:00 बजे 400 मीटर
Next Story