
x
Patna पटना : पिछले चुनाव में महागठबंधन की जीत में युवाओं का बड़ा योगदान रहा। तेजस्वी यादव युवाओं को नौकरी और रोजगार में डोमिसाइल नीति का वादा कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा को विकास का हथियार बताया और युवाओं से 20 महीने का समय मांगा। तेजस्वी ने युवाओं से कई वादे किए हैं जिनमें युवा आयोग का गठन और मुफ्त शिक्षा शामिल हैं।
विधानसभा के पिछले चुनाव में महागठबंधन के बेहतरीन प्रदर्शन में निर्णायक वे युवा रहे, जिन्होंने राजद-कांग्रेस को उदार होकर वोट दिया था। कुल मतदाताओं में इनकी हिस्सेदारी आधे से भी अधिक की हो चुकी है। ऐसे में चुनावी राजनीति में युवाओं की पूछ कुछ अधिक ही बढ़ गई है।
महागठबंधन के अघोषित नेता तेजस्वी यादव को तो इस वर्ग से इतनी अधिक अपेक्षा है कि वे नौकरी-रोजगार में डाेमिसाइल नीति तक का आश्वासन दे रहे। इस गारंटी के साथ कि मात्र 20 माह में बिहार की तस्वीर और युवाओं की तकदीर बदल देंगे।
Tagsबिहारसियासततेजस्वीनया दांवयुवाओंलुभानेतैयारी तेजBiharpoliticsTejashwinew betto woo youthpreparations intensifyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





