बिहार

यादगार होगा तेजस्वी का जन्मदिन, आज फिर नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे सीएम नीतीश कुमार

Sarita
9 Nov 2022 10:54 AM IST
Tejashwis birthday will be memorable, CM Nitish Kumar will distribute appointment letter again today
x

 न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

बिहार में महागठबंधन की सरकार आने के बाद से रोज़गार देने पर लगातार पहल हो रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में महागठबंधन की सरकार आने के बाद से रोज़गार देने पर लगातार पहल हो रहा है। आज यानी बुधवार को एक तरफ जहां राज्यभर में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया जा रहा है तो वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके जन्मदिन को यादगार बनाने में जुट गए हैं। आज सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे। ये कार्यक्रम पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर के ज्ञान भवन में आयोजित किया गया है। अपने जन्मदिन के मौके पर तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के साथ मिलकर बिहार पंचायती राज विभाग के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी और साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के सहायक प्राध्यापक को नियुक्ति पत्र बाटेंगे।

दरअसल, पिछले दिनों सीएम नीतीश ने स्वास्थ्य विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से भी नियुक्ति पत्र का वितरण किया था। आगामी 16 नवंबर को भी मुख्यमंत्री गृह विभाग की ओर से 10000 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है।
सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने निर्देश दिया है कि जितने भी विभागों के पद खाली है उसे जल्द से जल्द भरा जाए। इसके लिए लगातार कैबिनेट की बैठक भी बुलाई जा रही है कि बिहार में बेरोज़गारी कम हो सके। आपको बता दें, मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 759 नए पदों के सृजन को स्वीकृति मिली थी, जिसके बाद आज नियुक्ति पत्र भी वितरण कर दिया जाएगा।
Next Story