बिहार

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Sarita
17 Sept 2022 11:00 AM IST
Tejashwi Yadav wishes PM Modi on his birthday
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। बिहार के कई नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिनहै। बिहार के कई नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी है। इसी बीच अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है।

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ। उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई थी। उन्होंने कहा था, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना है। इसके ठीक बाद ही तेजस्वी यादव ने भी पीएम मोई को बधाई दे दी।


Next Story