बिहार

आज उपचुनाव का प्रचार करने गोपालगंज जाएंगे तेजस्वी यादव

Sarita
28 Oct 2022 8:26 AM IST
Tejashwi Yadav will go to Gopalganj to campaign for the by-election today
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज उपचुनाव का प्रचार करने गोपालगंज जाएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज उपचुनाव का प्रचार करने गोपालगंज जाएंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी गोपालगंज जाना था, लेकिन उनके पेअर और पेट में चोट के कारण प्रोग्राम चेंज हो गया है। अब केवल तेजस्वी यादव ही गोपालगंज जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। इसकी जानकारी खुद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दी है।

तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चोट लगी है यह बात सभी को पता है। खुद उनसे हमारी बात हुई है। जेडीयू के नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देशित किया है। जिसके अनुसार जेडीयू नेता काम कर रहे हैं। खुद जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह बीते बुधवार को चुनाव प्रचार के लिए मोकामा गये हुए थे। जेडीयू के कई नेता भी चुनाव प्रचार के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्र में जा रहे हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा था कि फिजिकली जो चोट मुख्यमंत्री जी को लगी है उसका भी ध्यान रखना है। हालांकि तेजस्वी यादव ने बताया कि वे आज यानी शुक्रवार को गोपालगंज जा रहे हैं, जहां वे अपने उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करेंगे और लोगों से मतदान करने की अपील करेंगे। तेजस्वी यादव से मीडिया ने पूछा कि क्या वे मोकामा भी जाएंगे तो इस सवाल को टालते हुए वे आगे बढ़ गये। हालांकि जाते-जाते इतना जरूर बोल गये कि आपलोग कितना बार टेस्ट लेते हैं हमलोग का।
Next Story