बिहार

तेजस्वी यादव बिहार फाउंडेशन की बैठक में शामिल हुए, ट्वीट कर दी जानकारी

Sarita
17 Sept 2022 10:12 AM IST
Tejashwi Yadav attended the meeting of Bihar Foundation, gave information by tweeting
x

न्यूज़ क्रेडिट :  firstbihar.com

बिहार सरकार में ज़िम्मेदारी मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार एक्शन में दिख रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार सरकार में ज़िम्मेदारी मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। इस बार उन्होंने बिहार फाउंडेशन की बैठक में हिस्सा लिया। तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से इस बैठक की जानकारी दी है। उन्होंने बिहार फाउंडेशन की बैठक से होने वाले फायदे के बारे में बताया है। साथ ही उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें तेजस्वी कई अधिकारियों के साथ बैठकर चर्चा कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है, 'बिहार फाउंडेशन की बैठक में शामिल हुआ। यह बिहार सरकार का प्रवासी प्रकोष्ठ है जिसका उद्देश्य बोंड्स को मजबूत और नवीनीकृत करना है। साथ ही अनिवासी बिहारियों (एनआरबी) के साथ निरंतर संचार और बातचीत के माध्यम से राज्य के व्यापार और ब्रांडिंग के लिए एक प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए एक मंच प्रदान करना है।'
आपको बता दें, तेजस्वी यादव ने बिहार कैबिनेट में कई विभागों की जिम्मेदारियां ली है। चाहे वह स्वास्थ विभाग हो या पथ निर्माण हो, तेजस्वी यादव हर क्षेत्र में एक्टिव दिख रहे हैं।वे समय-समय पर अधिकारियों के साथ मीटिंग भी कर रहे हैं। इस बार उन्होंने बिहार फाउंडेशन की बैठक में हिस्सा लिया।
Next Story