बिहार

प्रतिरोध मार्च में बोले तेजस्वी- केन्द्र सरकार कितना भी जोर लगा ले, हम झुकने वाले नहीं, अइसे ही हिलाकर पटाक से गिरा देंगे सरकार

Renuka Sahu
8 Aug 2022 4:07 AM GMT
Tejashwi said in the protest march – no matter how much the central government puts forth, we are not going to bow down, we will shake it and bring down the government.
x

फाइल फोटो 

विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि हर मुद्दे पर पूरी तरह विफल केन्द्र की एनडीए सरकार को जाना ही होगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि हर मुद्दे पर पूरी तरह विफल केन्द्र की एनडीए सरकार को जाना ही होगा। रविवार को राजधानी पटना की सड़क पर प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व करते हुए उन्होंने दावा किया कि इससे केन्द्र सरकार हिल गयी है। अब इसी तरह धीरे-धीरे हिलाकर उसे पटाक से गिरा देंगे। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बाढ़-सुखाड़ और जन सरोकार के मुद्दे पर केन्द्र सरकार पूरी तरह से फेल है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, लोग रोजगार के पलायन कर रहे हैं। बुनियादी चीजों की कीमतें आसमान छू रही है। जनता त्रस्त है। इसीलिए भाजपा आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक विद्वेष फैलाकर लोगों के बीच तनाव पैदा करती है। आज का प्रतिरोध मार्च केंद्र सरकार के खिलाफ मील का पत्थर साबित होगा।

इसके पहले तेजस्वी यादव के नेतृत्व मे महागठबंधन की सभी सहयोगी पार्टियों ने दानापुर के सगुना मोड़ से डाकबंगला चौराहे तक विशाल प्रतिरोध मार्च निकाला। इस दौरान राजद, कांग्रेस, माले, सीपीआई, सीपीएम कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में टमटम, मोटर साइकल, साइकल सवार कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग भी इसमें शामिल हुए। कार्यक्रम शुरू होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बेरोजगारी हटाओ रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डाकबंगला चौराहा पर सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार कितना भी जोर लगा ले, हम झुकने वाले नहीं हैं। यही नहीं उसकी साजिशों के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करेंगे। जनता की आवाज को हम सड़क से सदन तक मज़बूती से उठाएंगे। हम आम लोगों को न्याय दिलाने के लिये संकल्पित हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर अपने हित में सभी संवैधानिक संस्थाओं और केन्द्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया।
इसमें राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, शिवानंद तिवारी, श्याम रजक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदनमोहन झा, शकील अहमद खान, महबूब आलम, गोपाल रवि दास, संदीप सौरभ, भाई वीरेंदर, रामानंद यादव, रामानुज यादव, रीतलाल यादव, रामचन्द्र पूर्वे, कार्तिक कुमार, सुनील सिंह, शक्ति सिंह यादव, प्रियरंजन, एजाज अहमद, विनोद यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा, जेम्स यादव शामिल थे।
Next Story