बिहार

नीतीश से डरते हैं तेजस्वी, वे कभी भी पलटी मार जाएंगे, बोले संजय जायसवाल

Sarita
3 Oct 2022 10:37 AM IST
Tejashwi is afraid of Nitish, he will turn back anytime, says Sanjay Jaiswal
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

बिहार में महागठबंधन की सरकार को ठीक से 2 महीने भी पूरे नहीं हुए हैं कि इस बीच कई राजनीतिक खेल खेला जा चूका है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में महागठबंधन की सरकार को ठीक से 2 महीने भी पूरे नहीं हुए हैं कि इस बीच कई राजनीतिक खेल खेला जा चूका है। इसी का फायदा उठाकर बीजेपी लगातार अपने पुराने सहयोगी नीतीश कुमार पर हमला बोल रही है। इस सियासी जंग में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल एक बार फिर कूद पड़े हैं। जायसवाल ने कहा है कि नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं किया जा सकता है इसीलिए तेजस्वी यादव उनसे डरते हैं। साथ ही उन्होंने नीतीश की बीजेपी में एंट्री को लेकर भी बड़ी बात कह दी है।

संजय जायसवाल ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार से डरना लाजमी है। नीतीश कुमार कब पलटी मार जाएंगे, यह ऊपर वाला भी नहीं जानता। साथ ही उन्होंने एक बार फिर साफ़ कर दिया है कि भाजपा अब किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार को वापस नहीं लेगी और 2024 चुनाव के बाद राजद कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग के लिए उनका आश्रम खुलवा कर रहेगी।
दरअसल, ये पहली बार नहीं है जब संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। इससे पहले भी उन्होंने तेजस्वी यादव को कई बार अलर्ट किया है कि नीतीश कुमार से बचकर रहें, वे कभी भी पलटी मार सकते हैं।
Next Story