बिहार
नवाचारी शिक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए गए शिक्षक
Gulabi Jagat
30 July 2025 10:56 PM IST

x
Lakhisarai, लखीसराय। जिला अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय, कटेहर, प्रखंड-सूर्गगढा, लखीसराय के शिक्षक बबलू गाईड को आरा में सम्मानित किया गया। बता दें कि हर प्रसाद दास जैन महाविद्यालय आरा में टीबीटी हिस्ट्री मेकर, मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा मंच द्वारा आयोजित प्रमंडल स्तरीय पटना एवं मुंगेर प्रमंडल के शिक्षक सम्मान समारोह में लखीसराय जिला अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय, कटेहर, प्रखंड-सूर्गगढा, लखीसराय के शिक्षक बबलू गाईड को आरा में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा अभियान में आनलाइन नवाचारी शिक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। इस उपलब्धि के लिए श्री बबलू गाईड को प्रशस्ति-पत्र, अंग-वस्त्र, और मोमेंटो से सम्मानित करके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मौके पर टीबीटी मंच के फाउंडर कुमार गौरव कुमार, हर प्रसाद जैन कालेज के प्राचार्य, भोजपुर जिले के डीईओ, डीपी एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे। बबलू गाईड की इस उपलब्धि से न केवल प्राथमिक विद्यालय कटेहर, सूर्यगढा का नाम रौशन हुआ है बल्कि लखीसराय जिले के लिए भी गर्व की बात है। बबलू गाईड का यह सम्मान अन्य शिक्षकों के लिए भी एक प्रेरणा का श्रोत होगा।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारनवाचारी शिक्षणउत्कृष्ट कार्यसम्मानितशिक्षक
Next Story





