बिहार

Tapti Ganga Express:दिघवा दुबौली रेलवे स्टेशन पर बड़ी सुविधा शुरू

Saba Naaz
15 Jun 2026 9:24 PM IST
Tapti Ganga Express:दिघवा दुबौली रेलवे स्टेशन पर बड़ी सुविधा शुरू
x

Bihar:दिघवा दुबौली स्टेशन पर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव शुरू, 16 जून को होगा शुभारंभ| रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 19045/19046 सूरत-थावे-सूरत एक्सप्रेस (ताप्ती गंगा एक्सप्रेस) का दिघवा दुबौली रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का ठहराव देने का निर्णय लिया है। इस नई सुविधा का औपचारिक शुभारंभ 16 जून को विशेष समारोह के दौरान किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी शाम 7:22 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ठहराव की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इनमें लोकसभा सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन, राज्यसभा सांसद डॉ. मनन कुमार मिश्रा, विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार, वीरेंद्र नारायण यादव और आफाक अहमद शामिल होंगे। वाराणसी मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक अजय सिंह सहित रेलवे के अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार यह ठहराव यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए दिया गया है। पहले चरण में इसे प्रायोगिक आधार पर लागू किया गया है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर सूरत, मुंबई और गुजरात की ओर काम के लिए जाने वाले प्रवासी मजदूरों और नियमित यात्रियों को सीधा लाभ होगा। इससे उनकी यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम और समय बचाने वाली होगी। रेलवे का मानना है कि यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो आगे इसे स्थायी रूप से भी लागू किया जा सकता है।

ट्रेन टाइमिंग (ताप्ती गंगा एक्सप्रेस – दिघवा दुबौली स्टॉप)

ट्रेन नंबर मार्ग स्टेशन आगमन प्रस्थान

19045 सूरत → थावे दिघवा दुबौली 7:20 बजे (16 जून) 7:22 बजे (16 जून)

19046 थावे → सूरत दिघवा दुबौली 6:28 बजे (17 जून) 6:30 बजे (17 जून)

Next Story