बिहार

Lions Club के तत्वावधान में लगाया गया संडे क्लिनिक शिविर

Gulabi Jagat
18 Aug 2024 4:18 PM IST
Lions Club के तत्वावधान में लगाया गया संडे क्लिनिक शिविर
x
Lakhisarai लखीसराय: प्रत्येक रविवार की आज भी लायंस क्लब लखीसराय के द्वारा संडे क्लिनिक का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रम में क्लब के चार्टर मेम्बर राजेंद्र प्रसाद सिंघानिया के नेतृत्व में किया गया। इस आशय की जानकारी क्लब के प्रेसिडेंट संजीव कुमार स्नेही के द्वारा दी गई। आज की संडे क्लिनिक में क्लब के डॉ कुमार अमित के द्वारा क़रीब 112 उच्च रक्तचाप और मधुमेह मरीजों का मुफ़्त जाँच लायंस फाउंडेशन हॉल, चितरंजन रोड में मुफ़्त रूप से किया गया। मुफ़्त परामर्श के साथ साथ मुफ़्त दवाइयों का वितरण क्लब के सक्रिय सदस्य प्रेमचंद कुमार के सहयोग से किया गया। जिन्होंने दवाई वितरण को अच्छे ढंग से संपादित किया।
इसी क्रम में आँखो का मुफ़्त जाँच भी कराया गया। लायंस क्लब लखीसराय आँखो के मुफ़्त जाँच के साथ साथ सबसे कम मूल्य पर चश्मा भी उपलब्ध करवाता रहा है। आज भी करीब 41 मरिज़ो का मुफ़्त जाँच भी किया गया। शिविर में क्लब के सेक्रेटरी संजीव कुमार, क्लब के सदस्य प्रभात रंजन कुमार, अमित कुमार सिन्हा के साथ कई गणमान्य लोगो ने अपनी भागीदारी दी।
Next Story