बिहार

Lions Club Lakhisarai के द्वारा लगाया गया संडे क्लिनिक शिविर

Gulabi Jagat
4 Aug 2024 5:29 PM IST
Lions Club Lakhisarai के द्वारा लगाया गया संडे क्लिनिक शिविर
x
Lakhisaraiलखीसराय: प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार भी लायंस क्लब लखीसराय के द्वारा संडे क्लिनिक का आयोजन किया गया। आज का कार्यक्रम क्लब के चार्टर मेम्बर राजेंद्र प्रसाद सिंघानिया के नेतृत्व में किया गया। इस आशय की जानकारी क्लब के प्रेसिडेंट संजीव कुमार स्नेही के द्वारा दी गई। आज की संडे क्लिनिक में क्लब के चार्टर मेम्बर डॉ कुमार अमित के द्वारा क़रीब 142 उच्च रक्तचाप और मधुमेह मरिज़ो का मुफ़्त जाँच लायंस फाउंडेशन हॉल, चितरंजन रोड में मुफ़्त रूप से किया गया। मुफ़्त प्ररामर्श के साथ साथ मुफ़्त दवाइयों का वितरण क्लब के सक्रिय सदस्य प्रभात रंजन के सहयोग से किया गया। जिन्होंने दवाई वितरण को अच्छे ढंग से संपादित किया।
आज क्लब में सक्रिय सदस्य की भूमिका में बिभाष कुमार, रंजन स्नेही दिखे। इसी क्रम में आँखो का मुफ़्त जाँच भी कराया गया। लायंस क्लब लखीसराय आँखो के मुफ़्त जाँच के साथ साथ सबसे कम मूल्य पर चश्मा भी उपलब्ध करवाता रहा है। आज भी करीब 41 मरिज़ो का मुफ़्त जाँच भी किया गया।
Next Story