बिहार

JNV के सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

Gulabi Jagat
26 March 2025 3:34 PM IST
JNV के सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
x
Lakhisarai। आवासीय सरस्वती ज्ञान मंदिर प्रांगण में आज जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 में सफल प्रतिभागियों को विद्यालय प्रधान संजय कुमार सहित जाने-माने डेंटल चिकित्सक डॉक्टर अरुण कुमार सिंह, रोटेरियन डॉक्टर संतोष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फूल माला पहनाकर एवं मिठाइयां खिलाकर सम्मानित किया गया। मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़े डेंटल डॉक्टर अरुण कुमार ने कहा नौनिहाल बच्चों के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 में अपनी पहली तैयारी में ही सफल हो जाना बहुत बड़ा मायने रखता है । उन्होंने सफल प्रतिभागियों को अपनी एवं संस्थान की ओर से बधाइयां दी ।‌
दूसरी ओर डॉक्टर संतोष कुमार ने भी इन सफल प्रतिभागियों की उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। विद्यालय प्रधान संजय कुमार के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 में आवासीय सरस्वती ज्ञान मंदिर से पठन-पाठन कर रहे छात्र अमन कुमार, सावन कुमार एवं छात्रा सृष्टि कुमारी , मुरारी कुमार सहित अन्य परीक्षार्थी भी इस प्रतियोगिता में सफल रहे हैं। जिससे संस्थान सहित लखीसराय जिले का नाम रौशन हुआ है । विदित हो कि मगही कवि मुंद्रिका प्रसाद सिंह की देखरेख में संचालित आवासीय सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्रतिवर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं में नौनिहाल बच्चे लगातार ही सफलता का परचम लहरा रहे हैं।
इसके लिए शिक्षक सुदर्शन कुमार ,देवराज कुमार ,श्रीनिवास कुमार ,पुरुषोत्तम सिंह, लक्ष्मी कुमारी ,करुणा कुमारी ,मुकेश कुमार सहित अन्य लोगों का काफी सहयोग रहा है । विदित हो कि आवासीय सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्रतिवर्ष वर्ग एक से आठ तक के बच्चों को विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता से संबंधित तैयारियां कराई जाती है। इस दौरान इस वर्ष भी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में इस संस्थान को भारी सफलता मिली है।
Next Story