
x
Siwan सीवान : बिहार के सीवान जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बडरम गांव में पटाखा बनाने के दौरान जोरदार बम ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई । घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल फैल गया।बताया जा रहा है कि बडरम गांव में एक घर में अवैध रूप से पटाखा तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक धमाका हुआ। विस्फोट के बाद आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा और धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी घटना की जांच के लिए बुलाया गया है। बता दें कि सीवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा पर हैं। ऐसे में यह घटना प्रशासन के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गई है। पुलिस और प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
TagsSiwanब्लास्टएकमौतहड़कंप Siwanblastone deadpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





