बिहार

Sitamarhi: पंचायत के मुखिया की गोली मारकर हत्या, इलाके मचा हड़कंप

Tara Tandi
21 Nov 2024 11:42 AM IST
Sitamarhi: पंचायत के मुखिया की गोली मारकर हत्या, इलाके मचा हड़कंप
x
Sitamarhi सीतामढ़ी। बिहार में सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने कचोर पंचायत के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि बुधवार की रात कचोर पंचायत के मुखिया मधुरेन्द्र मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र अपने परिवार के साथ कार से सीतामढ़ी शहर स्थित अपने घर जा रहे थे। इस दौरान हरिहरपुर गांव के समीप अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। सूत्रों ने बताया कि घायल मुखिया मुन्ना मिश्र को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Next Story