बिहार

बिहार में आम जनता को झटका, महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज के भाव

Sarita
12 Aug 2022 8:13 AM IST
Shock to the general public in Bihar, the price of petrol and diesel became expensive, know todays price
x

फाइल फोटो 

बिहार में तेल कंपनियों ने आम आदमी को झटका दिया है। राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में तेल कंपनियों ने आम आदमी को झटका दिया है। राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई। राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, बेतिया, बक्सर समेत अन्य जिलों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया। हालांकि भागलपुर और गया जैसे कुछ शहरों में तेल के भाव में हल्की गिरावट आई है।

पटना में शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई। राजधानी में पेट्रोल 88 पैसे और डीजल 82 पैसे प्रति लीटर की दर से महंगा हो गया। मुजफ्फरपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 4 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।
पूर्णिया में पेट्रोल के भाव 16 पैसे और डीजल के 15 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए। इसके अलावा अरवल, औरंगाबाद, बेगूसराय, बक्सर, मोतिहारी, बेतिया, जहानाबाद, कटिहार, लखीसराय, बिहारशरीफ, नवादा, सासाराम, छपरा, सीवान, सीतामढ़ी और हाजीपुर में भी पेट्रोल-डीजल के रेट में इजाफा हुआ है।
वहीं, भागलपुर में तेल कंपनियों ने लोगों को राहत दी है। यहां शुक्रवार को पेट्रोल 67 पैसे और डीजल 62 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। गया में पेट्रोल-डीजल के दाम 1 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। हालांकि, इससे ग्राहकों पर कुछ खास असर नहीं पड़ने वाला है।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 12 अगस्त 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 108.90 95.57
अरवल 107.88 94.63
औरंगाबाद 109.03 95.71
बांका 108.68 95.36
बेगूसराय 107.05 93.83
भागलपुर 107.82 95.56
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.76 95.46
दरभंगा 107.91 94.65
पू. चंपारण 108.94 95.63
गया 108.30 95.03
गोपालगंज 108.90 95.59
जहानाबाद 107.95 94.70
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.16 95.83
कटिहार 108.72 95.83
खगड़िया 107.41 94.18
किशनगंज 109.35 95.99
लखीसराय 108.88 95.57
मधेपुरा 108.92 94.65
मधुबनी 108.52 95.21
मुंगेर 108.82 95.50
मुजफ्फरपुर 108.02 94.74
नालंदा 107.85 94.61
नवादा 108.43 95.15
पटना 108.12 94.86
पूर्णिया 108.87 95.54
रोहतास 108.46 95.17
सहरसा 108.02 94.75
समस्तीपुर 107.25 94.02
सारण 107.90 94.65
सीवान 108.91 95.60
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 94.25
सीतामढ़ी 108.68 95.36
सुपौल 108.80 95.47
वैशाली 107.75 94.49
प. चंपारण 109.83 96.46
Next Story