बिहार

Lions Club के तत्वावधान में जरूरतमंद महिलाओं को दी गई सिलाई मशीन

Gulabi Jagat
18 July 2024 11:39 PM IST
Lions Club के तत्वावधान में जरूरतमंद महिलाओं को दी गई सिलाई मशीन
x
Lakhisarai लखीसराय। लायंस क्लब के तत्वावधान में आज चितरंजन रोड स्थित लायंस आई हास्पिटल सभागार में जिले की सात जरूरतमंद महिलाओं को लायंस क्लब की ओर से सिलाई मशीन प्रदान किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन की दिशा में लाइंस क्लब के बढ़ते कदम की ओर यह एक अनोखा पहल है । सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम के दौरान लायंस डॉक्टर प्रवीण कुमार सिन्हा ,रंजन कुमार, रंजन कुमार स्नेही ,प्रेमचंद कुमार, गौतम गिरीयगे, अरविंद भारती विजय बंका , राजेंद्र सिंघानिया अमित कुमार सरीखे कई लाइंस मेंबर मौजूद थे।
Next Story