बिहार

समस्तीपुर में लाश मिलने से सनसनी, बोरे में बंद मिली झारखंड के युवक की लाश

Sarita
11 Jun 2022 11:33 AM IST
Sensation due to dead body found in Samastipur, dead body of Jharkhand youth found locked in sack
x

फाइल फोटो 

बिहार के समस्तीपुर में झारखंड के एक युवक की बोरे में बंद लाश मिली है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार के समस्तीपुर में झारखंड के एक युवक की बोरे में बंद लाश मिली है। मोहनपुर ओपी क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस ने एक युवक की सड़ी-गली अवस्था मे लाश बरामद की। हत्या के बाद हत्यारों ने उसके शव को बोरे में बंद कर निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन के जौनापुर-मटिऔर के बीच अवस्थित कोन्हीं टोला में फ़ेंक दिया था। मृतक युवक की जेब से पुलिस को उसका ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। जिसके अनुसार झारखंड के रामगढ़ जिले का रहने वाला था। उसकी पहचान कैथा, रामगढ़ निवासी विजय साह के 26 वर्षीय पुत्र गणेश साह के रूप में की गयी है।

बताया गया है कि शनिवार की सुबह सड़क किनारे फेके गए बोरे पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। उससे दुर्गंध निकल रही थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने मोहनपुर ओपी की पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही ओपी अध्यक्ष नंदकिशोर यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और बोरा से लाश निकलवा छानबीन शुरू की।
थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बताया कि युवक के पास से मिले ड्राइविंग से उसकी पहचान की गयी है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गयी है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। परिजनों को सूचना दी जाएगी। उनसे मिली जानकारी पर कार्रवाई को दिशा मिलेगी।
Next Story