बिहार

Saran: दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, मचा हाहाकार

Sarita
24 Sept 2025 7:12 AM IST
Saran: दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, मचा हाहाकार
x
Saran सारण: बिहार के सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक ही परिवार के चार बच्चे नहाने के दौरान तालाब में डूब गए। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मरीचा टिका गाँव निवासी संजय प्रसाद के परिवार के चार बच्चे रोशन कुमार (14), अनिल कुमार (13), अंकित कुमार (12) और राकेश कुमार (11) फुरसतपुर गाँव के चंवर में स्थित तालाब में नहाने गए थे। चारों बच्चे तालाब के गहरे पानी में डूब गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और अंचलाधिकारी मौके पर पहुँचे और गोताखोरों की मदद से शवों को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जाँच कर रही है।
Next Story
null