
x
Saran सारण: सारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरियापुर और दिघवारा थाना क्षेत्रों में रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।26 अगस्त 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग शीतलपुर बाईपास के पास ट्रकों, टेम्पो और बसों से "बस स्टैंड टैक्स" के नाम पर ₹150 प्रति वाहन की दर से रंगदारी वसूल रहे हैं।
शिकायत के आधार पर दरियापुर थाना कांड संख्या-547/25 और दिघवारा थाना कांड संख्या-333/25 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है - पुलिस ने बताया कि बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), दरियापुर और दिघवारा थाना के प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
सारण पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं भी अवैध गतिविधियों या जबरन वसूली की कोई सूचना मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस हेल्पलाइन 9031036406 पर सूचना दें। आपकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
TagsSaranसड़करंगदारीवसूलनेसदस्यगिरफ्तार Saranroadextortionmembersarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





