x
Lakhisarai। संत रविदास महा समाज संघ लखीसराय के तत्वावधान में आज नगर भवन में रविदास समाज की ओर से संत श्री रविदास महाराज जी की जयंती समारोहपूर्वक धूम धाम से मनाया गया । मौके पर केआरके हाई स्कूल मैदान से थाना चौक होते हुए चितरंजन रोड से के आर के ग्राउंड टाउन हॉल तक भव्य शोभायात्रा की झांकी भी निकाली गई । इस दौरान संत शिरोमणि रविदास के कह गए वाणी पर आधारित नारा, बैनर, फ्लेक्स एवं ध्वज के साथ लोग गगन भेदी जयकारा लगाते देखे गए । शोभा यात्रा में डीजे की धुन पर लोग झूमते नजर आए। साथ ही ढोल, बाजे गाजे,रथ बैंड के साथ लोगों ने शोभायात्रा नगर भ्रमण कराये। मौके पर लोगों ने कहा जाति जाति में जाती है जो केतन के पास रविदास मनुष्य न जुड़ सके जब तक जाट नापाक जाट फिर कहते हैं।
मन चंगा तब कठौत में गंगा आदि अन्य आध्यात्मिक बिंदुओं के साथ लोगों ने संत शिरोमणि रविदास जी को पुष्पांजलि अर्पित की एवं खासकर अपने समाज के लोगों को शिक्षित बनने, संगठित होने एवं संघर्ष करने का आह्वान किया । इसके पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अभियंता तारिणी दास के द्वारा किया गया । मौके पर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने भी खासकर इस समाज के लोगों से संत रविदास के बताए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया एवं लोगों से कुछ संकल्प लेने के संदेश दिए गए । कार्यक्रम के दौरान डीपीओ संजय कुमार ने भी लोगों से शिक्षा ग्रहण कर उच्च पदों पर मुकाम हासिल करने की बातें कहीं । कार्यक्रम के दौरान जिला राज्य अध्यक्ष कालीचरण दास , अध्यक्ष रामबालक दास, नंदन रविदास, मनोज कुमार, अशोक दास ,पवन दास ,अरुण दास ,मुकेश कुमार दास ,परमेश्वर दास ,जागेश्वर दास, अजय कुमार दास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Tagsसमारोहपूर्वकसंत रविदास जयंतीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





