बिहार

समस्तीपुर : महिला और 3 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

Sarita
13 Aug 2022 10:53 AM IST
Samastipur: Woman and 3 children die due to drowning in pond
x

फाइल फोटो 

बिहार के समस्तीपुर जिले में शनिवार सुबह दुखद हादसा हो गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार के समस्तीपुर जिले में शनिवार सुबह दुखद हादसा हो गया। चकमेहसी थाना क्षेत्र में सोरमार पंचायत के श्रीनाथ पारन गांव में दक्षिण चौर स्थित तालाब में डूबने से एक महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई। महिला रक्षाबंधन पर अपने मायके आई हुई थी। सुबह वह अपने बच्चों के साथ शौच पर गई। तभी यह हादसा हुआ। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी डूब गए।

मृतकों की पहचान चंपा देवी (30), आंचल कुमारी (12), गौतम कुमार (10) और काजल (8) के रूप में हुई है। चंपा देवी का ससुराल बेलसंडी गांव में था। बताया गया कि महिला अपने बच्चों के साथ तालाब के पास शनिवार सुबह शौच के लिए गई थी। तभी एक बच्चा तालाब में गिर गया और डूबने लगा।
उसे बचाने के चक्कर में दूसरे बच्चे और फिर महिला ने भी तालाब में छलांग लगा ली। एक-एक करके चारों तालाब में डूब गए। जानकारी मिलने पर तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से परिजन के बीच कोहराम मच गया।
Next Story