बिहार

Samastipur: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से दिनदहाड़े लूट

Sarita
25 Sept 2025 12:48 PM IST
Samastipur: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से दिनदहाड़े लूट
x
Samastipur समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से करीब सात लाख रुपये लूट लिए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सरोजिनी गली स्थित भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी शहर के एक बैंक में करीब सात लाख रुपये जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें पिस्तौल का भय दिखाकर उनसे रुपये लूट लिए।
सूत्रों ने बताया कि रुपये लूटने के बाद अपराधी शहर के इस व्यस्ततम बाजार से हथियार लहराते हुए मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।
Next Story