बिहार

Samastipur : स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में 3 युवकों की मौत, परिवार गमगीन

Sarita
13 Jun 2025 11:02 AM IST
Samastipur : स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में 3 युवकों की मौत, परिवार गमगीन
x
Samastipur समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई. इस घटना से पूरा इलाका सहमा हुआ है| मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार देर रात डाकबंगला चौक के पास हुई. मृतकों की पहचान अनुज कुमार, सुजीत उर्फ ​​दिलखुश और पतलू के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सभी युवक बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. तभी रास्ते में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी|
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्कॉर्पियो का चालक मौके से फरार हो गया. इस घटना से परिजनों को गहरा सदमा लगा है|घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और चालक की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है|
Next Story