बिहार

महिला एवम बाल विकास निगम के तत्वावधान में Sakhi Varta कार्यक्रम आयोजित

Gulabi Jagat
19 Sept 2024 4:38 PM IST
महिला एवम बाल विकास निगम के तत्वावधान में Sakhi Varta कार्यक्रम आयोजित
x
Lakhisarai लखीसराय: महिला एवम बाल विकास निगम के नोडल पदाधिकारी वंदना पांडेय के दिशा निर्देश में 100 दिन स्पेशल जागरूकता अभियान के तहत सखी वार्ता का आयोजन कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय टाइप फोर हलसी में आयोजित किया गया। सखी वार्ता कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना थीम पर विस्तृत जानकारी दिया गया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अलावा बाल विवाह, भ्रूण हत्या, शिक्षा का अधिकार से सम्बन्धित जानकारी दिया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत् सभी छात्राओं के बीच स्कूली बैग का वितरण भी किया गया। जिसमें कंपास, एग्जाम पैड,
पानी
बोतल, तौलिया एवम सेनेटरी नेपकिन था। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी महिला एवम बाल विकास निगम के वंदना पांडेय ने बताया कि सभी कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं के बीच स्कूली बैग एवम अन्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक डॉक्टर मनोज कुमार सिंहा ,जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार,लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार ,उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामानुज कुमार सिंह,कस्तूरबा विद्यालय के प्रभारी अनुप्रिया कुमारी के कई अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं व दर्जनो छात्रा मौजूद थे।
Next Story