बिहार

Rohtas: ट्रक और कार की टक्कर में महिला की मौत

Sarita
29 Aug 2025 9:43 AM IST
Rohtas: ट्रक और कार की टक्कर में महिला की मौत
x
Rohtas रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के कोचस प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को ट्रक और कार की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भागीरथ गांव के पास एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर निवासी देवंता देवी जायसवाल (60) के रूप में हुई है।
इस दुर्घटना में महिला के पति गौरीशंकर जायसवाल और कार चालक ओडिशा निवासी अमित किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया। जायसवाल दंपत्ति कार से ओडिशा से अपने गांव रुद्रपुर जा रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
Next Story