बिहार
Rohtas: प्यार में पागल युवती ने रचा साजिश का खेल, पति को मार डाला बच्चों के सामने
Tara Tandi
24 Jun 2025 1:46 PM IST

x
Rohtas रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में एक शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात डेहरी नगर थाना क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ला की है। एक महिला ने प्रेम प्रसंग में अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी महिला ने अपने 3 बच्चों के सामने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति को गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी महिला रेशमा खातून समेत 3 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। 23 जून की रात को आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ईदगाह मोहल्ले में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। मृतक की पहचान मोहम्मद अशरफ के तौर पर हुई है। सूचना के बाद पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को देख एक आरोपी ने छत के रास्ते और दूसरे ने दरवाजे से भागने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।
कमरे के अंदर थी लाश
इसके बाद पुलिस को कमरे में मोहम्मद अशरफ की बॉडी मिली। मृतक के परिजनों ने रेशमा खातून के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार मोहम्मद इश्तेखार हसन के साथ रेशमा का अफेयर चल रहा था। दोनों ने मिलकर मोहम्मद जमशेद के साथ प्लानिंग की और मोहम्मद अशरफ को गला दबाकर मार डाला।
9 साल से चल रहा था अफेयर
हसन और रेशमा पिछले 9 साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे। मोहम्मद अशरफ को प्रेम प्रसंग का पता लग गया था, जिसके बारे में उसने परिजनों को बता दिया था। इसके चलते रेशमा को परिजनों ने हसन से संबंध तोड़ लेने को कहा था। रेशमा हसन को नहीं छोड़ना चाहती थी, इसलिए दोनों ने मिलकर हत्या की प्लानिंग की।
हसन मौजूदा समय में कोलकाता में रह रहा था। 22 जून को वह डेहरी अपने दोस्त जमशेद के साथ आया था। दोनों रेलवे स्टेशन पर रुके थे। रात करीब 1 बजे रेशमा ने उसे फोन कर घर बुलाया। इसके बाद तीनों ने मिलकर मोहम्मद को पकड़ लिया।
शोर मचने पर जुटी भीड़
मोहम्मद और रेशमा के 3 बच्चे हैं, जो शोर सुनकर उठ गए। बच्चों के सामने ही आरोपियों ने मोहम्मद को मौत के घाट उतार दिया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को मामले की सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर आकर तीनों को दबोच लिया।
TagsRohtas प्यारपागल युवतीरचा साजिश खेलपति मार डाला बच्चों सामनेRohtas lovecrazy girlplotted a gamekilled her husband in front of the childrenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





