बिहार

आज आयोजित होगी RJD के राज्य परिषद की बैठक, राज्यभर के प्रतिनिधि होंगे शामिल

Sarita
21 Sept 2022 8:50 AM IST
RJDs State Council meeting will be held today, representatives from across the state will be involved
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

आज का दिन आरजेडी के लिए काफी ख़ास होने वाला है। पार्टी के राज्य परिषद की आज बैठक आयोजित की गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज का दिन आरजेडी (RJD) के लिए काफी ख़ास होने वाला है। पार्टी के राज्य परिषद की आज बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में राज्यभर के प्रतिनिधि शामिल होंगे। जगदानंद सिंह को आज प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। दरअसल, जगदानंद सिंह को एक बार फिर आरजेडी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। आज की होने वाली बैठक इसलिए भी ख़ास मानी जा रही है क्योंकि इसमें राष्ट्रीय चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी। 10 अक्टूबर को दिल्ली में अधिवेशन खुला है और खुले अधिवेशन में अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

दरअसल, सोमवार को RJD प्रदेश कार्यालय में तेजस्वी यादव की मौजूदगी में जगदानंद सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए अकेले नामांकन किया था। इसलिए उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा कर दी गयी थी। आज यानी बुधवार को जगदानंद सिंह को प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। वे दूसरी बार आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे। इसके साथ ही आज राष्ट्रीय चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी।
आपको बता दें, लालू प्रसाद यादव ने तय किया है कि इस बार आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी दिल्ली में आयोजित होगी। इसके अलावा पार्टी का खुला अधिवेशन भी दिल्ली में ही बुलाया गया है। 9 अक्टूबर को जंतर मंतर पर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जबकि 10 अक्टूबर को खुला अधिवेशन का आयोजन तालकटोरा में आयोजित किया जाएगा।
Next Story