बिहार

आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव, जोश में RJD कार्यकर्ता

Renuka Sahu
11 Jun 2022 4:07 AM GMT
RJD chief Lalu Prasad Yadav celebrating his 75th birthday today, RJD workers in enthusiasm
x

फाइल फोटो 

पिछड़ों की आवाज कहे जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज यानी 11 जून को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पिछड़ों की आवाज कहे जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज यानी 11 जून को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे। लालू के जन्मदिन की खुशी में पूरे बिहार में जश्न का माहौल रहेगा। हर जिले में राजद कार्यकर्ता आरजेडी मुखिया के जन्मदिन को खास तरह से सेलिब्रेट करेंगे। लालू की पार्टी अपने नेता के 75वें जन्मदिन को सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मना रही है।

पिता लालू यादव के जन्मदिन को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि गरीबों के संबल, सामाजिक न्याय व साम्प्रदायिक सौहार्द के सबसे प्रबल स्तंभ और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी के 75वें जन्मदिवस को राजद सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मना रहा है।
पटना में अपनों के बीच रहेंगे लालू प्रसाद यादव
सालों से जेल में बंद लालू हाल ही में जमानत पर छूटकर अपने घर लौटे हैं। ऐसे में पार्टी उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। सबसे अच्छी बात ये है कि लालू प्रसाद यादव अपने जन्मदिन पर राजधानी पटना में ही रहेंगे और अपनों के बीच इसे सेलिब्रेट करेंगे।
बताया जा रहा है कि जन्मदिन के मौके पर लालू यादव पटना के राजद कार्यालय में बने लोहिया कर्पूरी पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही तेजस्वी यादव के नाम पर वाचनालय का भी निर्माण किया गया जिसका उद्घाटन भी लालू यादव करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में तेजस्वी यादव, जगदानंद सिंह समेत कई नेता मौजूद रहेंगे।
पोस्टरों से पटा पटना शहर, हर जिले में गरीबों को भोजन
राजद मुखिया के जन्मदिन के उत्साह में कार्यकर्ताओं ने पूरे पटना शहर को पोस्टरों से पाट दिया है। हर चौक-चौराहे पर लालू प्रसाद यादव के बैनर, होर्डिंग्स लगाए गए हैं। वहीं पार्टी की ओर अपने नेता और पदाधिकारियों को कहा गया है कि अपने गृह जिले में गरीबों को भोजन कराएं। हर जिले में भारी तादाद में गरीबों के भोजन की व्यवस्था की गई है।
Next Story