बिहार
16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक जिले भर में आयोजित किया जाएगा राजस्व महा अभियान
Gulabi Jagat
7 Aug 2025 11:54 PM IST
x
लखीसराय। जिला पदाधिकारी लखीसराय मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में राजस्व महा अभियान से संबंधित प्रशिक्षण लखीसराय जिले के बड़हिया, पिपरिया, हलसी, रामगढ़ चौक,एवं लखीसराय प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों के बीच समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में अपर समाहर्ता एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता द्वारा दी गई। सूर्यगढ़ा प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण सूर्यगढ़ा प्रखंड में आयोजित किया गया। विदित हो कि चानन प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण 06 अगस्त 2025 को चानन प्रखंड कार्यालय में आयोजित किया गया था। राजस्व महा अभियान का आयोजन आगामी 16 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025 तक किया जाना है।
राजस्व महा अभियान का उद्देश्य बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जमीन के रिकॉर्ड अभिलेख की अशुद्धियों के सुधार में तेजी लाने हेतु घर तक पहुंच कर भूमि संबंधी दस्तावेजों की अशुद्धियां सुधार करना है। इस अभियान के तहत हर पंचायत में शिविर लगाकर जमाबंदी में त्रुटि सुधार, परिमार्जन, नाम, खाता, खेसरा, रकवा और लगान की अशुद्धियों को ठीक करना, उत्तराधिकार नामांतरण, जमाबंदी, रैयत की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारियों के नाम से वंशावली के आधार पर जमाबंदी करना, बंटवारा नामांतरण, संयुक्त जमाबंदी के आपसी सहमति या रजिस्टर्ड या कोर्ट के द्वारा बंटवारे के आधार पर हिस्सेदारों के नाम से अलग-अलग जमाबंदी करना है।
राजस्व महा अभियान को तीन मुख्य चरणों में किया जाना है प्रथम चरण अभियान पूर्व गतिविधियां या तैयारी का चरण। द्वितीय चरण अभियान के दौरान 16 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025 तक जमाबंदी का प्रत्येक घर में वितरण एवं शिविर लगाया जाएगा। तृतीय चरण में अनुवर्ती गतिविधियों का संचालन 21 सितंबर 2025 से 30 अक्टूबर 2025 तक करना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, भूमि सुधार उप समाहर्ता सीतू शर्मा, राजस्व प्रभारी राहुल कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पम्मी रानी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, सभी अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी एवं पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Tagsबड़हियापिपरियाहलसीरामगढ़ चौकजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारजिला पदाधिकारी लखीसराय मिथिलेश मिश्रअगस्त
Next Story





