बिहार

यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी की जदयू को दो टूक, जायसवाल बोले- जरूरी नहीं है हर गठबंधन सभी राज्यों में लागू हो

Renuka Sahu
26 Jan 2022 5:08 AM GMT
यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी की जदयू को दो टूक, जायसवाल बोले- जरूरी नहीं है हर गठबंधन सभी राज्यों में लागू हो
x

फाइल फोटो 

बिहार के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि हर दल से हर प्रदेश में गठबंधन हो यह जरूरी नहीं है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि हर दल से हर प्रदेश में गठबंधन हो यह जरूरी नहीं है। यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेश में कभी भी जदयू का भाजपा से गठबंधन नहीं रहा है। उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों द्वारा यूपी में भाजपा की ओर से जदयू को गठबंधन को लेकर धोखे में रखने को लेकर पूछे गए सवाल पर ये बातें कही।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि जरूरी नहीं है कि हर गठबंधन सभी राज्यों में लागू हो। हर प्रदेश में पार्टी की अपनी इकाई है और उसकी अपनी आकांक्षाएं हैं। हर प्रदेश में स्वयं तय होता है कि किनके साथ गठबंधन करना है या नहीं करना है। उस प्रदेश की इकाई और राष्ट्रीय नेतृत्व इस पर फैसला करती है। इसके पहले भी हम अलग-अलग लड़े हैं। झारखंड में भी अलग लड़े थे। इससे बिहार का कोई मतलब नहीं है।
भूपेंद्र यादव जल्द आकर करेंगे विप सीटों की घोषणा
उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन पूर्णत: एकजुट है और मजबूती से पांच साल पूरा करेंगे। भाजपा अपने तीनों सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चला रही है। बिहार विधान परिषद चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर कहा कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव जल्दी पटना आएंगे। इसके बाद जदयू के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। वही सीटों के बंटवारे की घोषणा करेंगे।
Next Story