बिहार

बिहार में तेजी से बढ़ रहे आपराधिक मामले, एलसीटी घाट पर युवक को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला, मौत

Sarita
12 Sept 2022 10:28 AM IST
Rapidly increasing criminal cases in Bihar, miscreants gunned down a young man at LCT Ghat, died
x

न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com

बिहार में आपराधिक मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच आज यानी सोमवार को सुबह सवेरे अपराधियों का बढ़ता मनोबल देखने को मिला है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।बिहार में आपराधिक मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच आज यानी सोमवार को सुबह सवेरे अपराधियों का बढ़ता मनोबल देखने को मिला है। एबिहार में आपराधिक मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच आज यानी सोमवार को सुबह सवेरे अपराधियों का बढ़ता मनोबल देखने को मिला है। एलसीटी घाट पर बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक स्‍थानीय दुकानदार का भाई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई है।

मृतक सारण जिला का रहने वाला 50 साल का पप्पू सिंह बताया जा रहा है, जिसे बदमाशों ने बैक टू बैक पांच गोलियां मारी है। बताया जा रहा है कि वह हाल में हत्या के मामले में 14 साल जेल की सज़ा काट चूका है। वह तीन-चार दिन पहले ही छपरा जेल से छूटा था। जेल से छूटने के बाद वह अपने चचेरे भाई के साथ उसकी दुकान के पास झोपड़ी में रह रहा था।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ आज यानी सोमवार की सुबह वह महावीर वात्सल्य हॉस्पिटल के पास बस स्टॉप पर बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे निशाना बना लिया और उसे बैक टू बैक पांच गोलियां मारी। इस घटना के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Next Story