
x
Ranchi Murder: राजधानी रांची में डोरंडा थाना क्षेत्र के मनिटोला में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच काफी दिन से अनबन चल रही थी। शनिवार विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपना आपा खो दिया और हथियार निकालकर पत्नी पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
इस हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर डोरंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस के अनुसार, महिला ने पति के कथित अवैध संबंधों पर आपत्ति जताई थी, इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पति ने कथित तौर पर उसे गोली मार दी।
घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के मणिटोला इलाके में हुई। मृतका की पहचान 40 वर्षीय तरन्नुम के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था। इसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने गुस्से में आकर तरन्नुम को गोली मार दी। पुलिस ने घटनास्थल से इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
TagsRanchiMurderपत्नीहत्या RanchiWifeKilling जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





