बिहार
RJD के तत्वावधान में बड़हिया टाल इलाकों में चलाया गया जनसंपर्क अभियान
Gulabi Jagat
29 April 2025 11:51 PM IST
x
Lakhisarai। राजद नेता सह पूर्व विधायक फुलेना सिंह के नेतृत्व में आज जिले स्थित बड़हिया प्रखंड के टाल क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों के बीच चक्रवातीय आपदा के प्रभाव से प्रभावितों के बीच विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। मौके पर विधायक फूलेना सिंह की ओर से बड़हिया प्रखंड के पाली पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से उनके कुशल खेम भी पूछे गए।
इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल की ओर से प्रस्तावित माँ बहन योजना एवं बूथ कमेटी गठित किए जाने को लेकर आवश्यक विचार विमर्श किया गया । राजद एस-एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुभाष पासवान के अनुसार इस दौरान हाल के दिनों में दिनों में चक्रवातीय तूफान से हुई तबाही को लेकर भी तमाम लोगों से एक-एक कर बातचीत किया गया। उन्होंने कहा कि टाल के लोगों के बीच राज्य सरकार की ओर से अभी तक किसी प्रकार के क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि जिला प्रशासन की ओर से जारी नहीं किये गये हैं । दूसरी ओर जिले में जारी भीषण पेय जल संकट को लेकर भी टाल के इलाकों में लोगों में काफी असंतोष देखा गया। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान पप्पू सिंह पूर्व मुखिया दरिया पुर के द्वारा नेता प्रति पक्ष तेजस्वी यादव के घोषणा पत्र का डोर टू डोर वितरण किया गया ।
मौके पर लोगों से बूथ कमिटी की मजबूती के लिए विशेष अभियान चलाए जाने का आग्रह किया गया।
इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल की ओर से प्रस्तावित माँ बहन योजना एवं बूथ कमेटी गठित किए जाने को लेकर आवश्यक विचार विमर्श भी किया गया ।इस बीच जिला अध्यक्ष सुभाष पासवान राजद एस-एसटी प्रकोष्ठ हाल के दिनों में चक्रवाती तूफान से हुई भीषण तबाही को लेकर भी तमाम लोगों से एक-एक कर बातचीत किया। उन्होंने कहा कि टाल के लोगों के बीच राज्य सरकार की ओर से अभी तक किसी प्रकार के क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि जारी नहीं किया गया है । तो दूसरी ओर जारी भीषण पेय जल संकट को लेकर भी टाल के इलाकों में लोगों में काफी असंतोष देखा गया। मौके पर पार्टी के कई समर्पित समर्थक गण मौजूद थे।
TagsRJDतत्वावधानबड़हिया टाल इलाकोंजनसंपर्क अभियानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





