बिहार
13 सितंबर को आयोजित होगा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का जनसंवाद कार्यक्रम: Ramanand
Gulabi Jagat
12 Sept 2025 11:11 PM IST

x
Lakhisarai, लखीसराय। 13 सितंबर को सूर्यगढ़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उपरोक्त बातें जिला जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष रामानंद मंडल ने कहीं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह नियमित रूप से अपने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इस दौरान वे उपस्थित लोगों से उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हैं। इसके अलावा केंद्र एवं राज्य सरकार प्रायोजित कार्यक्रमों एवं योजनाओं से भी आम लोगों को अवगत करवाते हैं।
जिला जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष रामानंद मंडल के अनुसार 13 सितंबर को 2025 को केंदीय मंत्री भारत सरकार सह सांसद मुंगेर राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन बाबू सूर्यगढ़ा प्रखंड में एकदिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इस दौरान वे पवय ,पोखरामा ,धनौरी ,शोभनी, लक्ष्मीपुर , अमरपुर एवं जगदीशपुर गांव में जनता -जनार्दन से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल ने NDA के सभी साथियों,नेताओं से आग्रह किया है कि अपने-अपने निकटतम कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने का कष्ट करें।
Tagsपवयपोखरामाधनौरीशोभनीलक्ष्मीपुरअमरपुरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





