बिहार

बिहार प्रदेश JDU अतिपिछडा प्रकोष्ठ अध्यक्ष द्वारा कर्पूरी रथ यात्रा से आयोजित किया गया जनसंवाद

Gulabi Jagat
17 April 2025 6:03 PM IST
बिहार प्रदेश JDU अतिपिछडा प्रकोष्ठ अध्यक्ष द्वारा कर्पूरी रथ यात्रा से आयोजित किया गया जनसंवाद
x
Lakhisarai। बिहार प्रदेश जदयू अतिपिछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आज कर्पूरी रथ यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आज़ सामुदायिक विवाह भवन इंग्लिश वार्ड नंबर 2 एवं प्रखंड के मुस्तफापुर गांव में अति पिछड़ा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता शिव शंकर राम जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिव शंकर राम ने की। मौके पर मुख्य अतिथि जहानाबाद के पूर्व सांसद एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठजदयू के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अतिपिछड़ा समुदाय के हित में चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों पर खुलकर प्रकाश डाला गया।
मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव अतिपिछडा प्रकोष्ठ सत्यनारायण महतो , प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो, कुमोद कुमार , शंकर ठाकुर ,राम प्रसाद राहुल कुमार , देवकी नंदन महतो ,जदयू के प्रदेश अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष विमल कुमार , प्रदेश महासचिव विजय मंडल सहित तमाम जदयू समर्थक गण उपस्थित थे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारधारा पर चलने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जो दलित - महादलित, पिछड़ा अति पिछड़ा , शोषित वंचित की आवाज उठाने वाले जन-जन तक सभी योजनाओं को पहुंचाने के लिए कर्पूरी रथ यात्रा के द्वारा लोगों के बीच जन जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मैट्रिक एवं इंटर में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्र-छात्राओं को मस्तफापुर गांव में पूर्व सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के द्वारा सम्मानित किया गया एवं हर संभव सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया गया। इसके पूर्व जिला मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर 2के सामुदायिक विवाह भवन में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंदेश्वरी का गर्मजोशी के साथ नागरिक अभिनंदन किया गया। मौके पर भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।
Next Story