बिहार
प्रधानमंत्री किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए दृढ़ संकल्पित: उपमुख्यमंत्री
Gulabi Jagat
23 Feb 2025 8:25 PM IST
x
Lakhisarai: बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने 24 फरवरी को भागलपुर में होने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की एवं मौके पर पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आगे श्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री के भागलपुर आगमन किसान सम्मान समारोह में उनका संबोधन एक ऐतिहासिक पल होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन ने जहां किसानों को लाचार, बेबस बना दिया था आज किसान सम्मान के साथ समृद्धि की ओर बढ़ रहा है ।डिजिटल कृषि, ड्रोन टेक्नोलॉजी ,मिट्टी स्वास्थ कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना , किसान सम्मान निधि जैसी अनेक नई व्यवस्था के साथ किसान आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री का किसानों के प्रति सार्थक सोच के कारण पूरे देश के किसान में उल्लास का माहौल है। बिहार के भागलपुर में भी किसान प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए उत्साहित महसूस कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने जिस चार वर्ग युवा, महिला, किसान, गरीब के विकाश का संकल्प लिया है, उन सभी वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किया जा रहे हैं। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, महामंत्री सनोज शाह ,घनश्याम मंडल ,अमरजीत प्रजापति, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास आनंद, सोनू चंद्रवंशी, गौतम मंडल सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं समर्थक गण मौजूद थे ।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारप्रधानमंत्री किसानसमृद्धिदृढ़ संकल्पितउपमुख्यमंत्री
Next Story





