बिहार

राष्ट्रपति चुनाव: बिहार में पहला वोट विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने डाला

Renuka Sahu
18 July 2022 6:03 AM GMT
Presidential election: Assembly Speaker Vijay Kumar Sinha casts the first vote in Bihar
x

फाइल फोटो 

देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। बिहार विधानसभा के 242 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। बिहार विधानसभा के 242 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हो चुका है जो कि शाम 5 बजे तक चलेगा। बिहार विधानसभा स्थित लाइब्रेरी के सभागार में मतदान हो रहा है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पहला मतदान किया। वहीं भाजपा विधायक मिथिलेश कुमार स्ट्रेचर पर आए और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मोकामा विधायक अनंत सिंह की विधानसभा की सदस्यता समाप्त होने के कारण उन्हें मतदान से वंचित होना होगा।

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एक बैलेट बॉक्स दिल्ली से बिहार आया है और उसी में मतपत्र डाले जाएंगे। मतदान के बाद बैलेट बॉक्स को सील कर कड़ी सुरक्षा के बीच इसे मतगणना के लिए दिल्ली वापस भेज दिया जाएगा। मतदान केंद्र के अंदर मतदाता मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे। पटना के डीएम ने मतदान केंद्र के आसपास सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। बिना अनुमति के कोई भी मतदान केंद्र के पास नहीं जा सकेगा।
Next Story