बिहार
पुलिस अधिकारियों पर गिरेगी गाज, मुख्यालय से जारी हुआ आदेश; DGP ने दी सख्त चेतावनी
Ashish verma
26 May 2025 8:50 PM IST

x
पुलिस अधिकारियों पर गिरेगी गाज
Patna.पटना। पुलिस मुख्यालय अपराध रोकने में विफल रहने वाले लापरवाह पुलिस अधिकारियों की पहचान कर रहा है। ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जल्द ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी विनय कुमार ने ऐसे लापरवाह पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए सुधर जाने को कहा है।
सोमवार को अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारियों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीजीपी ने कहा कि वर्तमान में बिहार पुलिस को मैनपावर, वाहन और अन्य सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। ऐसे में अब सभी क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी पूरी तरह से सजग और सक्रिय हो जाएं। अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लगाएं। गंभीर मामलों में त्वरित सुनवाई कराएं और अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाएं।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारपुलिसअधिकारियोंगिरेगी गाजमुख्यालयआदेश; DGPसख्त चेतावनीPolice officers will be punishedHeadquarters order; DGP strict warning
Next Story





