लालू परिवार में आने वाली हैं Happiness , फिर पापा बनेंगे तेजस्वी यादव; अस्पताल में एडमिट हुईं राजश्री

Patna.पटना. बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से जुड़ी हालिया घटनाओं से दुखी राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। वे फिर से दादा बनेंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। उनकी पत्नी राजश्री कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती हैं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि राजश्री जल्द ही मां बनने वाली हैं। तेजस्वी रविवार को कोलकाता के लिए रवाना हो गए। सोमवार को लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और सांसद डॉ. मीसा भारती समेत अन्य रिश्तेदार कोलकाता पहुंचे।
तेजस्वी की पहली संतान का जन्म 2023 में नवरात्रि में हुआ था। षष्ठी के दिन जन्म लेने के कारण उसका नाम कात्यायनी रखा गया। नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को हर पल खबरों से अपडेट करते हैं। आप तक लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज तुरंत पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। शुरुआत में मिली जानकारी के जरिए हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं। लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट के लिए जागरण से जुड़े रहें।





