बिहार

पेट्रोल डीजल की कीमत में राहत, जानें बिहार में आज के भाव

Renuka Sahu
10 Aug 2022 3:15 AM GMT
Petrol diesel price relief, know todays price in Bihar
x

फाइल फोटो 

बिहार में तेल कंपनियों ने आम आदमी को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में बुधवार को कमी की है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में तेल कंपनियों ने आम आदमी को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में बुधवार को कमी की है। मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, औरंगाबाद, मुंगेर, समस्तीपुर समेत कई जिलों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। राजधानी पटना में बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं, यहां तेल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, पूर्णिया समेत कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव में हल्की बढ़ोतरी हुई है।

भागलपुर में पेट्रोल के दाम में 66 पैसे और डीजल में 61 पैसे प्रति लीटर की गिरावट हुई। गया में पेट्रोल की कीमत 54 पैसे और डीजल की 51 पैसे प्रति लीटर तक कम हो गई।
मुजफ्फरपुर में पेट्रोल और डीजल 11 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। इसके अलावा बांका, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नवादा, समस्तीपुर, सीवान, शेखपुरा और शिवहर में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं।
वहीं, पूर्णिया में तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। यहां पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 56 पैसे प्रति लीटर की दर से महंगा हो गया।
इसके अलावा अररिया, आरा, किशनगंज, लखीसराय, सासाराम, छपरा, सीतामढ़ी, हाजीपुर और बेतिया में भी पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े हैं। वहीं, पटना और अरवल में तेल के दाम स्थिर हैं।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 10 अगस्त 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 108.99 95.65
अरवल 107.81 94.57
औरंगाबाद 108.35 95.07
बांका 108.38 95.08
बेगूसराय 106.95 93.74
भागलपुर 108.02 95.75
भोजपुर 108.18 94.91
बक्सर 108.55 95.27
दरभंगा 107.97 94.70
पू. चंपारण 108.61 95.30
गया 108.31 95.04
गोपालगंज 109.12 95.79
जहानाबाद 107.95 94.70
जमुई 108.93 95.62
कैमूर 108.95 95.62
कटिहार 108.83 95.50
खगड़िया 107.36 94.13
किशनगंज 109.62 96.24
लखीसराय 108.88 95.57
मधेपुरा 107.95 94.68
मधुबनी 108.50 95.19
मुंगेर 108.57 95.26
मुजफ्फरपुर 107.98 94.70
नालंदा 107.88 94.64
नवादा 108.14 94.88
पटना 107.24 94.04
पूर्णिया 109.31 95.95
रोहतास 108.77 95.47
सहरसा 108.20 94.91
समस्तीपुर 107.25 94.02
सारण 108.19 94.92
सीवान 108.47 95.19
शेखपुरा 108.42 95.14
शिवहर 108.24 94.95
सीतामढ़ी 108.70 94.38
सुपौल 109.01 95.67
वैशाली 107.56 94.33
प. चंपारण 109.52 96.17
Next Story