बिहार

बिहार में सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, जानें आज के भाव

Renuka Sahu
2 Aug 2022 2:54 AM GMT
Petrol diesel became cheaper in Bihar, know todays price
x

फाइल फोटो 

बिहार में तेल कंपनियों ने ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत दी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में तेल कंपनियों ने ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत दी है। पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, आरा, बेतिया, सीतामढ़ी समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। इन शहरों में मंगलवार को तेल के दाम कम हुए हैं। हालांकि, मुजफ्फरपुर समेत कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में हल्का इजाफा देखने को मिला है।

राजधानी पटना में मंगलवार को पेट्रोल 53 पैसे और डीजल 50 पैसे प्रति लीटर की दर से सस्ता हो गया। भागलपुर में पेट्रोल के दाम 49 पैसे और डीजल के 45 पैसे प्रति लीटर तक घट गए। गया में पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे और डीजल में 21 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है।
पूर्णिया में पेट्रोल 6 पैसे और डीजल 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। इसके अलावा अरवल, आरा, बक्सर, मोतिहारी, गया, जहानाबाद, खगड़िया, किशनगंज, मधुबनी, बिहारशरीफ, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, और बेतिया में भी पेट्रोल-डीजल के भाव में गिरावट आई है। वहीं, जमुई, शेखपुरा और शिवहर में मंगलवार को तेल की कीमतें स्थिर हैं।
हालांकि मुजफ्फरपुर में मंगलवार को तेल की कीमतों में हल्का इजाफा देखने को मिला। यहां पेट्रोल और डीजल 5 पैसे प्रति लीटर की दर से महंगे हो गए। इसके अलावा गोपालगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, नवादा, सहरसा, छपरा, सीवान और सुपौल में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल आया है।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 2 अगस्त 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.66 96.28
अरवल 107.81 94.57
औरंगाबाद 109.03 95.71
बांका 108.68 95.36
बेगूसराय 107.10 93.89
भागलपुर 107.82 94.56
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.57 94.28
दरभंगा 108.02 94.75
पू. चंपारण 109.00 95.68
गया 108.22 94.95
गोपालगंज 109.01 95.69
जहानाबाद 107.80 94.56
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.19 95.86
कटिहार 109.25 95.89
खगड़िया 107.41 94.18
किशनगंज 109.47 96.10
लखीसराय 108.88 95.57
मधेपुरा 108.35 95.05
मधुबनी 108.45 95.15
मुंगेर 109.15 95.80
मुजफ्फरपुर 108.02 94.74
नालंदा 107.85 94.61
नवादा 108.39 95.11
पटना 107.59 94.36
पूर्णिया 108.72 95.40
रोहतास 108.39 95.11
सहरसा 108.15 94.87
समस्तीपुर 107.42 94.10
सारण 107.33 94.65
सीवान 108.91 95.60
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.38 95.08
सुपौल 108.80 95.47
वैशाली 107.54 94.32
प. चंपारण 109.17 95.84
Next Story