बिहार
बिहार में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें आज कितना हुआ महंगा
Renuka Sahu
2 July 2022 2:35 AM GMT
![Petrol and diesel rates increased in Bihar, know how expensive it became today Petrol and diesel rates increased in Bihar, know how expensive it became today](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/07/02/1745569--.webp)
x
फाइल फोटो
बिहार में तेल कंपनियों ने आम आदमी को झटका दिया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में तेल कंपनियों ने आम आदमी को झटका दिया है। राजधानी पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत कई शहरों में शनिवार को पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया। पूर्णिया में पेट्रोल-डीजल के दामों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। गया, गोपालगंज, सुपौल, बांका जैसे कुछ शहरों में तेल की कीमत में हल्की गिरावट आई है, लेकिन ग्राहकों को इससे कुछ खास फायदा नहीं मिलने वाला है।
राजधानी पटना में शनिवार को पेट्रोल 35 पैसे और डीजल 32 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। मुजफ्फरपुर में भी पेट्रोल की कीमत 30 पैसे और डीजल की 28 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़ गई। वहीं, भागलपुर में भी पेट्रोल के दाम में 14 पैसे और डीजल में 13 पैसे का उछाल आया है।
पूर्णिया के लोगों को बड़ा झटका लगा है। यहां शनिवार को पेट्रोल 1.02 रुपये और डीजल 96 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। बिहार में अब सबसे महंगा तेल पूर्णिया में बिक रहा है। यहां पेट्रोल की दर 109.74 रुपये और डीजल 96.36 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 2 जुलाई 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.23 95.88
अरवल 107.81 94.57
औरंगाबाद 108.75 95.45
बांका 108.68 95.36
बेगूसराय 106.95 93.74
भागलपुर 108.68 95.36
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.72 95.42
दरभंगा 107.91 94.65
पू. चंपारण 109.00 95.68
गया 108.29 95.01
गोपालगंज 108.69 95.39
जहानाबाद 107.80 94.56
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.08 95.76
कटिहार 108.99 95.65
खगड़िया 107.59 94.34
किशनगंज 109.47 96.10
लखीसराय 108.88 95.57
मधेपुरा 108.35 95.05
मुंगेर 109.15 95.80
मुजफ्फरपुर 108.36 95.06
नालंदा 107.85 94.61
नवादा 108.39 95.11
पटना 107.59 94.36
पूर्णिया 109.74 96.36
रोहतास 108.80 95.50
सहरसा 108.15 94.87
समस्तीपुर 107.33 94.10
सारण 107.70 94.47
सीवान 108.62 95.32
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.67 95.35
सुपौल 108.80 95.47
वैशाली 107.82 94.56
प. चंपारण 109.31 95.97
![Renuka Sahu Renuka Sahu](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Renuka Sahu
Next Story