बिहार

बिहार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा, जानें आज के भाव

Renuka Sahu
19 Aug 2022 3:28 AM GMT
Petrol and diesel prices increase in Bihar, know todays price
x

फाइल फोटो 

बिहार में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आम आदमी को झटका दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आम आदमी को झटका दिया है। राजधानी पटना, गया, पूर्णिया, अररिया, औरंगाबाद, गोपालगंज समेत अन्य जिलों में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। वहीं, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जैसे कुछ शहरों में तेल की कीमतों में हल्की गिरावट आई है।

पटना में पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 17 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। गया में पेट्रोल के भाव में 12 पैसे और डीजल में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।
पूर्णिया में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 1 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इसके अलावा अररिया,अरवल, औरंगाबाद, आरा, दरभंगा, गोपालगंज, जहानाबाद, भभुआ, कटिहार, बिहारशरीफ, सीवान, सीतामढ़ी, हाजीपुर और बेतिया में भी पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़े हैं।
हालांकि भागलपुर में पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे और डीजल में 82 पैसे प्रति लीटर की कमी आई। मुजफ्फरपुर में पेट्रोल 4 पैसे और डीजल 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया।
इसके अलावा बांका, सासाराम, समस्तीपुर और छपरा में भी तेल के दाम घटे हैं। बेगूसराय, मोतिहारी, जमुई, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, शिवहर और शेखपुरा में पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 19 अगस्त 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.66 96.28
अरवल 107.88 94.63
औरंगाबाद 108.75 95.45
बांका 108.68 95.36
बेगूसराय 106.95 93.74
भागलपुर 107.82 94.56
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.72 95.42
दरभंगा 108.02 94.75
पू. चंपारण 108.64 95.35
गया 108.22 94.95
गोपालगंज 109.01 95.69
जहानाबाद 107.80 94.56
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.19 95.86
कटिहार 109.03 95.69
खगड़िया 107.59 94.34
किशनगंज 109.35 95.99
लखीसराय 108.24 94.97
मधेपुरा 108.25 94.96
मधुबनी 108.52 95.21
मुंगेर 109.15 95.80
मुजफ्फरपुर 107.98 94.70
नालंदा 108.00 94.75
नवादा 108.39 95.11
पटना 107.42 94.21
पूर्णिया 108.72 95.40
रोहतास 108.39 95.11
सहरसा 108.02 94.75
समस्तीपुर 107.33 94.10
सारण 107.90 94.65
सीवान 108.91 95.60
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.89 95.56
सुपौल 108.80 95.47
वैशाली 107.75 94.49
प. चंपारण 109.35 96.01
Next Story