बिहार

बिहार के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल के दाम में आई गिरावट, जानें आज के भाव

Renuka Sahu
27 Aug 2022 5:00 AM GMT
Petrol and diesel prices fall in many districts of Bihar, know todays price
x

फाइल फोटो 

बिहार में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए हैं। पटना, भागलपुर, आरा, मोतिहारी, किशनगंज, सीतामढ़ी समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल शनिवार को सस्ता हो गया। हालांकि गया समेत कुछ शहरों में तेल के भाव में हल्की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं।

पटना में शनिवार को पेट्रोल के दाम में 53 पैसे और डीजल में 50 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई। भागलपुर में पेट्रोल 52 पैसे और डीजल 48 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया।
इसके अलावा अररिया, अरवल, बांका, आरा, बक्सर, मोतिहारी, जहानाबाद, किशनगंज, मुंगेर, बिहारशरीफ, सासाराम, सहरसा, सीवान, सीतामढ़ी और बेतिया में भी पेट्रोल-डीजल के भाव कम हुए हैं।
गया में पेट्रोल-डीजल 8 पैसे प्रति लीटर की दर से महंगा हो गया। इसके अलावा औरंगाबाद, बेगूसराय, दरभंगा, गोपालगंज, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मधुबनी, समस्तीपुर और छपरा में भी तेल के रेट में हल्का इजाफा हुआ।
मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, जमुई, शेखपुरा और शिवहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को कोई बदलाव नहीं हुआ।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 27 अगस्त 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.15 95.80
अरवल 107.88 94.63
औरंगाबाद 109.03 95.71
बांका 108.68 95.36
बेगूसराय 107.05 93.77
भागलपुर 108.02 94.75
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.72 95.42
दरभंगा 108.02 94.75
पू. चंपारण 108.56 95.25
गया 108.30 95.03
गोपालगंज 109.01 95.69
जहानाबाद 107.80 94.56
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.19 95.86
कटिहार 108.70 95.38
खगड़िया 107.69 94.43
किशनगंज 109.35 95.99
लखीसराय 108.88 95.57
मधेपुरा 108.35 95.05
मधुबनी 108.52 94.21
मुंगेर 108.82 95.50
मुजफ्फरपुर 107.98 94.70
नालंदा 107.70 94.47
नवादा 108.22 95.95
पटना 107.59 94.36
पूर्णिया 108.72 95.40
रोहतास 108.39 94.11
सहरसा 108.02 94.75
समस्तीपुर 107.67 94.41
सारण 107.90 94.65
सीवान 108.46 95.18
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.27 95.98
सुपौल 108.80 95.47
वैशाली 107.75 94.49
प. चंपारण 109.35 96.01
Next Story