![Petrol and diesel prices became cheaper in Bihar, know todays price Petrol and diesel prices became cheaper in Bihar, know todays price](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/07/31/1845255--.webp)
x
फाइल फोटो
बिहार में रविवार को पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया। तेल कंपनियों ने कीमतों में कमी करके आम आदमी को राहत दी है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में रविवार को पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया। तेल कंपनियों ने कीमतों में कमी करके आम आदमी को राहत दी है। रविवार को मुजफ्फरपुर, पटना, नालंदा, दरभंगा, मुंगेर, नवादा, रोहतास, वैशाली समेत कई जिलों में तेल के दाम में गिरावट आई। राज्य में पेट्रोल के दर में ओवरऑल 51 पैसे की कमी हुई है। वहीं भागलपुर, गया, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी समेत 14 जिलों में तेल के दाम बढ़ गए हैं।
रविवार को पटना में पेट्रोल के दाम में 35 पैसे की कमी आई। यहां डीजल के दर में 32 पैसे की गिरावट देखने को मिली। ग्राहकों को सबसे ज्यादा राहत सीवान में मिली है जहां पेट्रोल की कीमत में 54 पैसे की कमी आई है। गया में पेट्रोल के भाव में 7 पैसे की बढ़त हो गई।
मुजफ्फरपुर में पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। पूर्णिया में पेट्रोल के दाम में 1 पैसे और डीजल में 1 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिला। रविवार को बेगूसराय, भोजपुर, जहानाबाद समेत छह जिलों में दाम कल के स्तर पर स्थिर हैं।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 31 जुलाई 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.15 95.80
अरवल 107.88 94.63
औरंगाबाद 109.75 95.45
बांका 108.68 95.36
बेगूसराय 107.05 93.83
भागलपुर 108.28 94.99
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.55 95.27
दरभंगा 107.83 94.57
पू. चंपारण 108.55 95.27
गया 108.36 95.08
गोपालगंज 108.92 95.61
जहानाबाद 107.80 94.56
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.97 95.65
कटिहार 108.91 95.88
खगड़िया 107.69 94.43
किशनगंज 109.50 96.13
लखीसराय 108.88 95.57
मधेपुरा 107.89 94.63
मधुबनी 108.52 95.21
मुंगेर 108.82 95.50
मुजफ्फरपुर 108.22 94.93
नालंदा 107.70 94.47
नवादा 108.14 94.88
पटना 107.24 94.04
पूर्णिया 108.72 95.40
रोहतास 108.39 95.11
सहरसा 108.02 94.75
समस्तीपुर 107.48 94.24
सारण 107.90 94.65
सीवान 108.37 95.09
शेखपुरा 108.40 95.14
शिवहर 108.72 95.40
सीतामढ़ी 108.76 95.43
सुपौल 108.64 95.32
वैशाली 107.75 94.49
प. चंपारण 109.49 96.14
Next Story