बिहार
बिहार में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जाने आज क्या है तेल के रेट
Renuka Sahu
20 Aug 2022 4:19 AM GMT
![Petrol and diesel become expensive in Bihar, know what is the rate of oil today Petrol and diesel become expensive in Bihar, know what is the rate of oil today](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/08/20/1915210--.webp)
x
फाइल फोटो
बिहार में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। भागलपुर, गया, बेगूसराय, समस्तीपुर समेत अन्य जिलों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया। हालांकि पटना और पूर्णिया में तेल की कीमतों में हल्की गिरावट आई है। वहीं, मुजफ्फरपुर समेत कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर हैं।
भागलपुर में शनिवार को पेट्रोल के रेट में 86 पैसे और डीजल में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला। गया में पेट्रोल 63 पैसे और डीजल 60 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। इसके अलावा बांका, बेगूसराय, मधुबनी, नवादा, सहरसा, समस्तीपुर और सुपौल में भी तेल के भाव में बढ़ोतरी हुई।
राजधानी पटना में तेल कंपनियों ने ग्राहकों को हल्की राहत दी। यहां शनिवार को पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 17 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। पूर्णिया में तेल के दाम में 1 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई। इसके अलावा सीवान, बक्सर, अररिया, सीवान, सीतामढ़ी, हाजीपुर और बेतिया में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हुई हैं।
वहीं, मुजफ्फरपुर, शिवहर, शेखपुरा, औरंगाबाद, आरा, मोतिहारी, गोपालगंज, जमुई, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा और मुंगेर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 20 अगस्त 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 108.81 95.49
अरवल 107.81 94.57
औरंगाबाद 108.75 95.45
बांका 108.84 95.51
बेगूसराय 107.17 93.95
भागलपुर 108.68 94.36
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.57 95.28
दरभंगा 107.90 94.63
पू. चंपारण 108.64 95.35
गया 108.85 94.55
गोपालगंज 109.01 95.69
जहानाबाद 107.74 94.51
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.08 95.76
कटिहार 108.70 95.38
खगड़िया 107.59 94.34
किशनगंज 109.35 95.99
लखीसराय 108.24 94.97
मधेपुरा 108.25 94.96
मधुबनी 108.63 95.32
मुंगेर 109.15 95.80
मुजफ्फरपुर 107.98 94.70
नालंदा 107.85 94.61
नवादा 108.43 95.15
पटना 107.24 94.04
पूर्णिया 108.72 95.39
रोहतास 108.29 95.01
सहरसा 108.07 94.79
समस्तीपुर 107.60 94.35
सारण 107.89 94.65
सीवान 108.62 95.32
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.35 95.05
सुपौल 108.88 95.55
वैशाली 107.30 94.09
प. चंपारण 109.00 95.68
Next Story